नरवाना 220 केवी पावर हाऊस के उपकरणों की ली जानकारी
नाथ औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान पालवां के विद्यार्थियों द्वारा नरवाना के 220 केवी पॉवर हाऊस में जाकर बिजली सप्लाई से लेकर पॉवर हाऊस संबंधित विभिन्न जानकारी ली।
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 10:52 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 10:52 AM (IST)
संवाद सूत्र, उचाना : नाथ औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान पालवां के विद्यार्थियों द्वारा नरवाना के 220 केवी पॉवर हाऊस में जाकर बिजली सप्लाई से लेकर पॉवर हाऊस संबंधित विभिन्न जानकारी ली। प्रधानाचार्य वेदप्रकाश ने बताया कि पॉवर हाऊस में कनिष्ट अभियंता चरण सिंह द्वारा पॉवर हाऊस में लगे उपकरणों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया गया। इस तरह से विद्यार्थियों को आधुनिक टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी भी मिलती है। इस मौके पर दिनेश कुमार, सुनील कुमार, रविकांत मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें