विद्यार्थी परिषद ने चलाया धन संग्रह अभियान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला जींद इकाई में उड़ीसा राज्य में चक्रवात फनी से प्रभावित छात्रों की मदद के लिए शहर के मेन बाजार में धन संग्रह अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 06:15 AM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 06:35 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला जींद इकाई में उड़ीसा राज्य में चक्रवात फनी से प्रभावित छात्रों की मदद के लिए शहर के मेन बाजार में धन संग्रह अभियान चलाया। एबीवीपी जिला संयोजक वीरेंद्र पिडारा व विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित खैरी ने बताया कि हाल ही में आए फनी चक्रवात के कारण उड़ीसा में 5000 शिक्षण संस्थान बर्बाद हो गए जिनकी वजह से वहां के छात्रों की शिक्षा व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। इस को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी परिषद ने पुरी एवं भुवनेश्वर जैसे क्षेत्रों के लिए देशभर के छात्रों को जोड़ते हुए राहत कार्य के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें