Move to Jagran APP

शांति बाल आश्रम की चार किशोरियां भिवानी शिफ्ट

जींद की डिफेंस कालोनी स्थित शांति बाल आश्रम में रहने वाली दो किशोरियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर बाल संरक्षण अधिकारी ने की कार्रवाई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 11:26 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 11:26 PM (IST)
शांति बाल आश्रम की चार किशोरियां भिवानी शिफ्ट
शांति बाल आश्रम की चार किशोरियां भिवानी शिफ्ट

जागरण संवाददाता, जींद : डिफेंस कालोनी स्थित शांति बाल आश्रम में रहने वाली दो किशोरियों द्वारा आश्रम संचालक दिनेश शर्मा पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाने के बाद जिला बाल संरक्षण की टीम ने शनिवार को आश्रम को खाली करवा दिया। आश्रम में अढ़ाई माह का बच्चा, एक आठ वर्ष का लड़का व चार किशोरियों को भिवानी के बाल आश्रम में शिफ्ट करवा दिया।

loksabha election banner

किशोरियों को भिवानी आश्रम के लिए तैयार करने के लिए जिला बाल संरक्षण की टीम ने कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आश्रम में रहने वाले बच्चे शुरुआत में आश्रम को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद जिला बाल संरक्षण की टीम ने बच्चों के बीच में महिला काउंसलरों को छोड़ा। जहां पर बच्चों की करीब 18 घंटे तक बच्चों की काउंस¨लग की। जब सभी बच्चे अपनी मर्जी से दूसरे आश्रम में जाने के लिए तैयार हो गए तो जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुजाता व उसकी टीम बच्चों को लेकर नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां पर बच्चों का मेडिकल करवाया गया और उसके बाद गाड़ी के माध्यम से बच्चों का भिवानी आश्रम में छोड़ा गया।

-----------------------------

आश्रम संचालक को भेजा जेल

शांति बाल आश्रम के संचालक गांव पड़ाना निवासी दिनेश शर्मा को महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात को गोहाना रोड से गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना प्रभारी कमलेश देवी ने बताया कि 16 अगस्त रात को आश्रम में रहने वाली दो किशोरी पार्क में घूमते समय अचानक लापता हो गई। इसके बाद आश्रम संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने आश्रम संचालक की शिकायत पर दोनों लड़कियों के लापता होने का मामला दर्ज कर लिया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। 17 अगस्त सुबह दोनों किशोरी अदालत में पेश हुए। जहां पर जज के समक्ष दिए बयानों में किशोरियों ने बताया कि आश्रम संचालक दिनेश शर्मा उनके साथ छेड़छाड़ करता है। जब उसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करता और भूखा रखने की धमकी देता था। 16 अगस्त की रात को जब उनको घुमाने के लिए पार्क में निकाला तो मौका पाकर वहां से निकलने के लिए कामयाब हो गई। अदालत में दिए बयान के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आश्रम संचालक दिनेश शर्मा के खिलाफ प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल अफेंसेस एक्ट व धमकी देने का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपित आश्रम संचालक को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया। ज्ञात रहे कि शिकायतकर्ता किशोरी ने 14 जुलाई को निर्जन स्थित बाल कुंज आश्रम के संचालक राममेहर पर भी छेड़छाड़ करने के आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया था। बाल कुंज आश्रम का संचालक राममेहर को भी अदालत ने जेल भेज दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.