Move to Jagran APP

पूर्व मंत्री बृज मोहन ¨सगला के बेटे अंशुल ने थामा कांग्रेस का दामन

जागरण संवाददाता, जींद : जींद विधानसभा क्षेत्र से 1982 और 1996 में विधायक रहे और कैबिनेट मंत्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 01:57 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 01:57 AM (IST)
पूर्व मंत्री बृज मोहन ¨सगला के बेटे अंशुल ने थामा कांग्रेस का दामन
पूर्व मंत्री बृज मोहन ¨सगला के बेटे अंशुल ने थामा कांग्रेस का दामन

जागरण संवाददाता, जींद : जींद विधानसभा क्षेत्र से 1982 और 1996 में विधायक रहे और कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय बृजमोहन ¨सगला के बेटे अंशुल ¨सगला अब कांग्रेसी हो गए हैं। उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। शुक्रवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा जींद में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे तो उन्होंने मंच पर मौजूद अंशुल ¨सगला का कांग्रेस में स्वागत किया। अंशुल ¨सगला के कांग्रेस में शामिल होने से जींद हलके में कांग्रेस को नई मजबूती मिली है।

loksabha election banner

जींद विधानसभा क्षेत्र की राजनीति दो पूर्व मंत्रियों मांगे राम गुप्ता और बृज मोहन ¨सगला के बीच लंबे समय तक घूमती रही है। बृज मोहन ¨सगला 1982 में जींद हलके से लोकदल की टिकट पर विधायक चुने गए थे। बाद में वह भजनलाल सरकार में आबकारी एवं कराधान मंत्री बने थे। वह लगभग 32 साल की उम्र में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बन गए थे। 1996 में वह हरियाणा विकास पार्टी की टिकट पर जींद से विधायक चुने गए थे। उन्होंने प्रदेश के तत्कालीन वित्त मंत्री मांगे राम गुप्ता को लगभग 18 हजार मतों के अंतर से हराया था। उस समय मांगे राम गुप्ता कांग्रेस के उम्मीदवार थे। बृज मोहन ¨सगला 1982 से 2016 तक जींद के ¨हदू कन्या कालेज के प्रधान रहे। उनके निधन के बाद उनके बेटे अंशुल ¨सगला ने अपने लिए कोई राजनीतिक ठौर नहीं चुना था। अब उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए वीरवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेंद्र के हाथ करेंगे मजबूत : अंशुल

पेशे से सिविल इंजीनियर और ¨हदू कन्या कालेज के प्रधान अंशुल ¨सगला ने कहा कि वह अपने पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय बृज मोहन ¨सगला के रास्ते पर चलते हुए जींद हलके के विकास के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वह कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के हाथ मजबूत करेंगे। जींद का विकास केवल भूपेंद्र हुड्डा ने ही सीएम रहते करवाया और अब सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी जींद में कांग्रेस को मजबूती देने में लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.