पूर्व सीएम हुड्डा बोले, भाजपा जोड़ना नहीं बस तोड़ना जानती है
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपें्रद सिंह हुड्डा ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को सिर्फ तोड़ना जानती है।
जेएनएन, उचाना (जींद)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सिर्फ समाज को तोड़ना जानती है, जोड़ना नहीं। भाजपा ने हमेशा फूट और झूठ की राजनीति की है। वहीं इनेलो का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म हो चुका है और वह अब भाजपा का सहयोगी मॉडल बनकर रह गया है।
हुड्डा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ही निर्णय लेंगे कि प्रदेश अध्यक्ष किसको बनाना है। हुड्डा ने कहा कि उचाना हलके से उनका खून का रिश्ता है। जब वह सीएम थे, तब उचाना और किलोई में कोई फर्क नहीं समझा। डूमरखां कलां गांव में उनका नानका होने से वह बचपन से ही यहां आते-जाते रहे हैं।
यह भी पढ़ें: चाट वाले ने कम दी चटनी तो याद आए अंग्रेजी वाले मास्टरजी, जानें क्या है मामला
उन्होंने कहा कि प्रदेश में निरंतर आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। आज स्कूल में छात्र, दुकान पर व्यापारी, खेतों में किसान सुरक्षित नहीं है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन कोई न कोई आपराधिक वारदात प्रदेश में न होती हो। भाजपा सरकार निगेटिव मार्किंग की सरकार है। भाजपा ने गरीब के लिए दाल-रोटी योजना भी बंद कर दी है। इस सरकार में धान खरीद से लेकर माइनिंगग तक के घोटाले हुए हैं।
यह भी पढ़ें: सरबजीत के परिवार को भी पाक ने किया था जलील, पत्नी का सिंदूर व बिंदी भी हटवाई