भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व महामंत्री बोले : मिढ़ा को टिकट देकर कार्यकर्ताओं से धोखा
भाजपा के ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री लाभ ¨सह धीमान ने कहा कि जींद के उप-चुनाव में कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर मिढ़ा को टिकट देकर कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया है।
संवाद सूत्र, सफीदों : भाजपा के ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री लाभ ¨सह धीमान ने कहा कि जींद के उप-चुनाव में कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर मिढ़ा को टिकट देकर कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में धीमान ने कहा कि भाजपा ने 30-35 साल पुराने कार्यकर्ताओं को छोड़कर कृष्ण मिढ़ा पर विश्वास किया है। इससे कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ वोट करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें टिकट देकर उप-चुनाव में एक तरह से अपने पांव पर कुल्हाड़ी मारी है। यह मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की संकीर्ण मानसिकता हो दर्शा रहा है। इस अवसर पर सोहन लाल, श्रवण कुमार, राधेश्याम, पंकज कुमार, प्रगट ¨सह, जयभगवान आदि मौजूद रहे।