त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव में विदेशी मेहमानों ने की शिरकत
उपमंडल के खंड पिल्लूखेड़ा के विश्व शांति भवन में शनिवार को त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में बतौर मुख्यतिथि सफीदों विधायक सुभाष गांगोली तथा बतौर मुख्यवक्ता ज्ञान मानसरोवर पानीपत के डायरेक्टर भ्राता भारतभूषण ने शिरकत की।
संवाद सूत्र, सफीदों : उपमंडल के खंड पिल्लूखेड़ा के विश्व शांति भवन में शनिवार को त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में बतौर मुख्यतिथि सफीदों विधायक सुभाष गांगोली तथा बतौर मुख्यवक्ता ज्ञान मानसरोवर पानीपत के डायरेक्टर भ्राता भारतभूषण ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सफीदों सेंटर इंचार्ज बहन स्नेहलता ने की। विश्व शांति भवन पिल्लूखेड़ा इंचार्ज बहन रजनी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस महोत्सव की खास बात यह रही कि त्रिमूर्ति शिव जयंती को मनाने व देखने के लिए विदेशी मेहमान भी यहां पर पहुंचे। फिनलैंड से बहन गिट्टे तथा नार्वे से भ्राता पीटर ने विशेष रूप से शिरकत करके ब्रह्माकुमारिज के अपने अनुभवों को सांझा किया। विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि मानव कल्याण के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किए जा रहे श्रेष्ठ कार्य अति सराहनीय हैं।