बरसोला माइनर के टूटने से 50 एकड़ धान और कपास में भरा पानी
उचाना से मखंड जाने वाली सड़क पर बरसोला माइनर टूटने से 50 एकड़ धान और कपास की फसल में पानी भर गया। किसानों ने बरसोला टूटने का कारण लीकेज को बताया।
संवाद सूत्र, उचाना : उचाना से मखंड जाने वाली सड़क पर बरसोला माइनर टूटने से 50 एकड़ धान और कपास की फसल में पानी भर गया। किसानों ने बरसोला टूटने का कारण लीकेज को बताया। कृष्ण, संजय, सोनू, सुरेंद्र ने बताया कि कपास की चुगाई का समय था लेकिन खेत में पानी भर जाने पर चुगाई प्रभावित होगी। धान की फसल को भी पानी भरने से नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर नहर विभाग के कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। यहां करीब एक से डेढ़ घंटे के बाद कटाव को भरा गया। कुलदीप सिंह ने बताया कि बरसोला माइनर में लीकेज की जानकारी मिलने के बाद उसको ठीक किया जा रहा था। जिसके चलते पानी का रिसाव बढ़ने से कटाव ज्यादा हो गया। पीछे से पानी की सप्लाई बंद करवा कर कटाव पर काबू पा लिया गया। दो घंटे के बाद पानी की सप्लाई को शुरू करवाया गया।