किसान जनता दरबार में पहुंचे 448 किसान
कपास मंडी में किसान सेवा केंद्र में कृषि विभाग द्वारा खंड स्तरीय किसान जनता दरबार लगाया गया।
संवाद सूत्र, उचाना : कपास मंडी में किसान सेवा केंद्र में कृषि विभाग द्वारा खंड स्तरीय किसान जनता दरबार लगाया गया। पीएम किसान निधि के तहत जिन किसानों के खातों में राशि न आने को लेकर हो रही परेशानी को जान कर अब विभाग उनको दूर करेगा। पहली बार पीएम किसान निधि जनता दरबार का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है।
खंड कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि यह किसान जनता दरबार लगाने का उद्देश्य पीएम किसान निधि को लेकर हर साल अलग-अलग किश्तों में मिलने वाली किसानों को 6 हजार राशि उनके खातों में न आने सहित इस योजना से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान करना है। किसानों द्वारा ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन तो करवाया गया है लेकिन अप्रूवल न होने के चलते उनके खातों में यह राशि नहीं आ रही है। अधिकांश किसानों के साथ ऐसा हो रहा है। अब ऐसे किसानों के फार्म भरवाए गए है। विभाग अपने स्तर जिनका रजिस्ट्रेशन हुआ है उनको अप्रूवल करवाएगा। जो अप्रूवल नहीं होंगे उनके बारे में संबंधित किसान को सूचित कर दिया जाएगा ताकि उसको पता लगे सके कि क्यों उनके रजिस्ट्रेशन को अप्रूवल नहीं मिली। जिन किसानों के बैंक खाते गलत थे उनको भी ठीक किया गया। किसान अमृत, बीरेंद्र, रामकुमार ने कहा कि खंड स्तर पर लगाया गया पहली बार इस तरह के कैंप से किसानों को फायदा हुआ है। वो कई महीनों से खातों में राशि न आने के चलते कभी बैंक तो ऑन लाइन जहां से रजिट्रेशन करवाया है उनके चक्कर काट रहे है। इस तरह के किसान जनता दरबार के आयोजन से किसानों की समस्याओं का समाधान होगा। इस मौके पर डॉ. श्याम लाल, राजेश शर्मा, पूनम मौजूद रही।