सूचनाओं का सबसे विश्वसनीय स्त्रोत है अखबार: डॉ. चावला
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर डा. एके चावला ने कहा कि देश-विदेश की जानकारियों से अपडेट रहने के अखबार पढ़ना जरूरी है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 09:17 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 09:17 AM (IST)
जींद: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर डा. एके चावला ने कहा कि देश-विदेश की जानकारियों से अपडेट रहने के अखबार पढ़ना जरूरी है। सोशल मीडिया पर काफी ऐसी सूचनाएं आती हैं, जिन पर विश्वास नहीं किया जा सकता। लेकिन अखबार सूचनाओं का सबसे विश्वसनीय स्त्रोत है। इससे कोरोना का कोई डर नहीं है। मैं सालों से दैनिक जागरण पढ़ रहा हूं। अब भी मेरे घर पांच अखबार आ रहे हैं। रात को नौ बजे की खबर भी अखबार में आ जाती है। काफी लोग सोशल मीडिया की पहुंच में नहीं होते, जबकि अखबार तक सबकी पहुंच है। अखबार में देश-विदेश की जो खबरें आती हैं, सोशल मीडिया से उनके बारे में पता नहीं चल पाता।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें