नगूरां सब डिवीजन पर मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना
आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के कर्मचारियों द्वारा 21 सूत्रीय मांगों को लेकर नगूरां सब डिवीजन पर धरना दिया।
संवाद सहयोगी, अलेवा : आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के कर्मचारियों द्वारा 21 सूत्रीय मांगों को लेकर नगूरां सब डिवीजन पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान राजकुमार चहल ने की तथा संचालन सब यूनिट सचिव दयानंद दलाल ने किया।
इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनिट प्रधान राजकुमार चहल ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार बिजली निगमों में निजिकरण की नीतियों को लागू करने जा रही है, जोकि किस तरह से जनता व कर्मचारियों के हितों में नहीं है। कर्मचारी केंद्र तथा राज्य सरकार के इन फैसलों को किसी तरह से लागू नहीं होनी देगी।
उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि कर्मचारियों को समान काम समान वेतन दिया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन लागू करवाने, बिजली बिल 2021 निरस्त करवाने,बिजली निगम में फैले भ्रष्टाचार लगाने के अलावा बिजली को सार्वजनिक क्षेत्र में रखते हुए जनता को 24 घंटे व सस्ती बिजली देने, महिलाओं कर्मचारियों के लिए कार्यालयों या फिर सब स्टेशनों पर अलग से रेस्ट रूम, क्रैच की व्यवस्था तथा शौचालयों का प्रबंध करने समेत 21 सूत्रीय मांगों को जल्द से जल्द लागू करें। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ अलेवा ब्लाक प्रधान रामनिवास डांगी, सुखबीर बधाना ने संबोधित किया।