जींद में बस स्टैंड पर क्रूजर की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, ड्राइवर फरार
जींद के बड़ौदा गांव बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार क्रूजर जीप ...और पढ़ें
-1792238038599_m.webp)
जींद में बस स्टैंड पर क्रूजर की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
बड़ौदा बस स्टैंड पर क्रूजर ने मारी टक्कर।
बुजुर्ग महिला ओमपति की हुई दर्दनाक मौत।
अज्ञात क्रूजर चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
जागरण संवाददाता, जींद। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गांव बड़ौदा के बस स्टैंड पर खड़ी एक बुजुर्ग महिला को क्रूजर जीप ने टक्कर मार दी। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने मृतका के बेटे हांसी जिले के गांव खेड़ी जालब निवासी राजेश की शिकायत पर अज्ञात क्रूजर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राजेश ने कहा कि गांव बड़ौदा में उसकी पत्नी की बहन की शादी जसबीर के साथ हुई थी। जसबीर की मौत के बाद वह अपनी पत्नी व मां के साथ जसबीर की मौत पर शुक्रवार को शोक प्रकट करने गए थे। दोपहर को एक बजे वे लोग गांव बड़ौदा के बस अड्डे पर खेड़ी जालब जाने के लिए खड़े थे। इसी दौरान नरवाना की तरफ से आई एक तेज रफ्तार क्रूजर ने बस अड्डे पर खड़ी उसकी मां ओमपति को सीधी टक्कर मार दी।
जीप चालक मौके से फरार हो गया। राजेश ने कहा कि वह अपनी मां को लेकर नागरिक अस्पताल जींद पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। उचाना थाना के जांच अधिकारी एएसआइ हरिकेश ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया। वहीं राजेश की शिकायत पर अज्ञात क्रूजर जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
