Move to Jagran APP

विकासकारी नीतियों के कारण प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में : रमेश कौशिक

भाजपा की विकासकारी नीतियों के कारण प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है और सफीदों विधानसभा क्षेत्र से बचन सिंह आर्य भारी मतों से जीतेंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 09:50 AM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 06:14 AM (IST)
विकासकारी नीतियों के कारण प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में : रमेश कौशिक
विकासकारी नीतियों के कारण प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में : रमेश कौशिक

संवाद सूत्र, सफीदों: भाजपा की विकासकारी नीतियों के कारण प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है और सफीदों विधानसभा क्षेत्र से बचन सिंह आर्य भारी मतों से जीतेंगे। यह बात सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद रमेश कौशिक ने कही। वे उपमंडल के गांव सरफाबाद में जिला पार्षद अनिल रोढ़ द्वारा भाजपा प्रत्याशी बचन सिंह आर्य के स्वागत में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मबीर सैनी व ब्रह्मचारी रामस्वरूप विशेष रूप से मौजूद थे। इस मौके पर आयोजक अनिल रोढ व ग्रामीणों ने सांसद रमेश कौशिक, अमरपाल राणा, प्रत्याशी बचन सिंह आर्य व कर्मबीर सैनी का जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में रमेश कौशिक ने कहा कि कांग्रेस व इनेलो ने इस प्रदेश को पीछे ले जाने का काम किया लेकिन भाजपा शासन संपूर्ण प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास का पहिया घुमाने का काम किया है। बचन सिंह आर्य ने सरफाबाद के अलावा खातला, डिडवाड़ा, मलिकपुर, धर्मगढ़, भाट बस्ती व सफीदों शहर का दौरा करके लोगों से वोट की अपील की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.