Move to Jagran APP

सुबह बूंदाबांदी, बाद में छाया कोहरा

जागरण संवाददाता, जींद : जिले में तीसरे दिन भी बादल जिले में तीसरे दिन भी बादल छाए रहे और शुक्रवार सुबह हलकी फुवार के बाद कोहरा छा गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 10:25 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 10:25 AM (IST)
सुबह बूंदाबांदी, बाद में छाया कोहरा
सुबह बूंदाबांदी, बाद में छाया कोहरा

जागरण संवाददाता, जींद : जिले में तीसरे दिन भी बादल छाए रहे और शुक्रवार सुबह हलकी फुवार के बाद कोहरा छा गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मौसम में आद्रता 76 प्रतिशत व हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह हलकी फुव्वार भी पड़ी। वातावरण में नमी ज्यादा होने के चलते कुछ समय के लिए विजिबिलिटी भी कम हो गई। बारिश व तापमान में गिरावट आना गेहूं फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। रबी फसलें अच्छी ग्रोथ ले रही हैं, सरसों में फलियां बन रही हैं तो गेहूं में बालियां भी निकल रही हैं। बादलों के छाने तथा बारिश के आसार बनने से किसान जरूर सहमे हुए हैं। उन्हें लगातार आशंका सता रही है कि कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि न हो जाए। जिससे उनकी फसलें चौपट हो जाएंगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.