पति सहित आठ लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने पति सहित आठ लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जासं, जींद : दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने पति सहित आठ लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विश्वकर्मा कालोनी निवासी संजीता ने महिला पुलिस को बताया कि उसकी शादी कैथल निवासी विनय इंदौरा के साथ हुई है। उसका पति आइटीबीपी (पटियाला) में नियुक्त है। शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और उसके साथ मारपीट की जाती थी। जब उसने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसे पीटकर घर से निकाल दिया। दोबारा घर लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति विनय इंदौरा, सास संतोष, ससुर विजय इंदौरा, जेठ विकास, जेठानी सरोज, देवर विशाल और सुनील के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।