छात्राओं के मोबाइल में दुर्गा एप करवाई डाउनलोड
बीरेंद्र सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग उचाना में दुर्गा शक्ति टीम ने कॉलेज की छात्राओं महिला स्टॉफ को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 06:10 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सूत्र, उचाना : बीरेंद्र सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग उचाना में दुर्गा शक्ति की टीम पहुंची। दुर्गा शक्ति टीम ने कॉलेज की छात्राओं, महिला स्टॉफ को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। एएसआई गीता मुख्य रूप से अपनी टीम के साथ पहुंची। दुर्गा शक्ति टीम ने छात्राओं के फोन में दुर्गा (ऐप) एप्लीकेशन डाउनलोड कराई। दुर्गा टीम ने महिलाओं को उनकी शक्ति के बारे में जागरूक किया और कहा कि महिला किसी से कमजोर नही है, वह निडर है और हर परिस्थिति का डटकर सामना करने में समर्थ है। इस मौके पर अनिता, नीलम, सुदेश, सोनिया, मोनिका भुल्लर, सुमन, सविता, प्रवीण, टिवंकल, नीलम, रिम्पी, राजेश, अजित मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें