पौधे से बने पेड़, नहीं मिली आजादी
लघु सचिवालय में सालों पहले लगाए दर्जनों पौधे की सुरक्षा के लिए जाल लगाए गए थे। वे पौधे अब पेड़ बन चुके हैं। लेकिन प्रशासन ने इन पर लगाए जाल नहीं हटाए।
जागरण संवाददाता, जींद : लघु सचिवालय में सालों पहले लगाए दर्जनों पौधे की सुरक्षा के लिए जाल लगाए गए थे। वे पौधे अब पेड़ बन चुके हैं। लेकिन प्रशासन ने इन पर लगाए जाल नहीं हटाए। लोहे के जाल पेड़ के तने को जकड़े हुए हैं। जिनसे इनका विकास भी रुका हुआ है। अधिकारियों के संज्ञान में भी ये मामला कई बार लाया जा चुका है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वन विभाग के अधिकारियों को भी इस बारे में अवगत करा चुका है। लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। डीसी कॉलोनी में भी इसी तरह काफी संख्या में पेड़ों को लोहे जाल ने जकड़ा हुआ है। जिला वन अधिकारी रोहताश बिरथल ने बताया कि ये मामला उनकी जानकारी में है। जल्द ही सभी पेड़ों से जाल हटाए जाएंगे।