एसडी कॉलेज की छात्रा सीमा को किया गया सम्मानित
संवाद सूत्र, नरवाना : धमतान गांव की सीमा नैन ने अंग्रेजी विषय में नेट पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। एसडी महिला कॉलेज की छात्रा सीमा नैन का कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया। प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा ने कहा कि सीमा आरंभ से ही होनहार छात्रा रही है और उसने यह मुकाम हासिल
संवाद सूत्र, नरवाना : धमतान गांव की सीमा नैन ने अंग्रेजी विषय में नेट पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। एसडी महिला कॉलेज की छात्रा सीमा नैन का कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया। प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा ने कहा कि सीमा आरंभ से ही होनहार छात्रा रही है और उसने यह मुकाम हासिल कर कॉलेज और गांव का नाम रोशन कर दिया। उसकी इस सफलता से कॉलेज की अन्य छात्रा भी प्रोत्साहित होंगी। सीमा की इस उपलब्धि पर संस्था के प्रधान सुरेश ¨सघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, सचिव जियालाल गोयल एवं प्रवक्ताओं ने बधाई दी।