डीएवी स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया
संवाद सूत्र, नरवाना : डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। उत्सव में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र ने शिरकत की।
संवाद सूत्र, नरवाना : डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। उत्सव केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र ¨सह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति नई दिल्ली के कोषाध्यक्ष महेश चोपड़ा ने अध्यक्षता की व डीएवी के क्षेत्रीय अधिकारी व इस्पात उपभोक्ता परिषद के सदस्य डा. धर्मदेव विद्यार्थी व प्रोफेसर जीआर साहनी दिल्ली विशेष तौर पर पहुंचे। प्राचार्य डॉ.
र¨वद्र कौशिक द्वारा विद्यालय की प्रगति रिर्पोट प्रस्तुत की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणी, राजस्थानी व पंजाबी नृत्य द्वारा तीनों राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित किया तथा साथ ही देशी होपर्स ने पाश्चात्य संस्कृति का प्रदर्शन किया। सैन्य पराक्रम को दर्शाते हुए बच्चों ने सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। बम बम भोले व छोटा बच्चा जानकर आदि गीतों पर छोटे छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य पर सभी आगंतुक झूमने पर विवश हो गए। डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि डीएवी के प्रति बीरेंद्र ¨सह का अगाध प्रेम है। उन्होंने डीएवी संस्था का परिचय देते हुए कहा कि डीएवी ने देश को 5 प्रधानमंत्री, 1 राष्ट्रपति, 2 उपराष्ट्रपति व बहुत से गणमान्य व्यक्ति दिए हैं। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र ¨सह ने कहा कि यह मेरा गौरव है कि यह डीएवी पब्लिक स्कूल मेरे गांव के बिल्कुल नजदीक है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को सुविधाएं मिले तो वे अपने लक्ष्य को पा सकते हैं और प्रगति की सुविधाएं डीएवी विद्यालयों में मिलती हैं।