हैप्पी स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह हुआ।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 06:50 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:50 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। सबसे पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों ने चाचा नेहरू को फैंसी ड्रेस, कविता, नृत्य के माध्यम से याद किया। प्रबंधक समिति के उपप्रधान चांद सैनी ने चाचा नेहरू व अन्य महापुरुषों का देश की आजादी में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं के संघर्ष से हमें यह बहुमूल्य आजादी मिली, इसे संभाल कर रखना हमारा कर्तव्य है। स्कूल प्रधानाचार्या गुरमिदर कौर ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें