कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए करें काम : दीपेंद्र हुड्डा
कांग्रेस के रोहतक से पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा नरवाना में समाजसेवी दरवेश पुनियां के निवास पर उनके चाचा जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे।
संवाद सूत्र, नरवाना : कांग्रेस के रोहतक से पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा नरवाना में समाजसेवी दरवेश पुनियां के निवास पर उनके चाचा जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने दीपेंद्र हुड्डा का हरियल रेस्ट हाऊस में पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्होनें वहां कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित भी किया।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी, इसलिए पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए तेजी से काम करें, जिसका फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में मिल सके। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा पार्टी का सूपड़ा होता जा रहा है, इसका मुख्य कारण यह है कि भाजपा स्थानीय मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है। जिससे जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा-जजपा का गठबंधन ज्यादा समय चलने वाला नहीं हैं, क्योंकि जजपा के वरिष्ठ विधायक रामकुमार गौतम बगावत पर उतर आये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बागडोर अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के हाथों में जल्द जाने वाली हैं। इसलिए कार्यकर्ता हर रूठे हुए वोटरों को मनाने का काम करें और उनको अपने साथ लेकर चलें। प्याज के दाम पेट्रोल से भी ज्यादा हो गये हैं, जिसके कारण आम आदमी के खाने से प्याज दूर हो गया है। भाजपा के राज में मंहगाई चरम सीमा पर है, जिससे घर का खर्चा चलाना भी हो गया है। पार्टी कार्यकर्ता सब्र से काम लें और लोगों को जोड़ने का काम करें। इस अवसर पर विधायक सुभाष गांगोली, मनदीप दनौदा, बिन्द्र सिंह, जस्सी झील आदि मौजूद थे।