Move to Jagran APP

सोनिया गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

सोनिया गांधी को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में जोश है। यह बात महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या रानी दनौदा ने कही।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Aug 2019 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2019 07:00 AM (IST)
सोनिया गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
सोनिया गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

संवाद सूत्र, नरवाना : सोनिया गांधी को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में जोश है। यह बात महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या रानी दनौदा ने कही। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के कुशल नेतृत्व में 2009 से 2014 में लगातार दो बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी और हमारे देश ने उन्नति के कदम बढ़ाए। अब एक बार फिर से उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। जिसके बाद फिर से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। विद्या रानी दनौदा ने संगठन को मजबूत करने के लिए नरवाना विधानसभा क्षेत्र के खरल, हमीरगढ़, उझाना, बेलरखा, दनौदा व नरवाना शहर के वार्डों का दौरा किया। इस मौके पर कैलाश सिगला, विनोद मंगला, अशोक मोर, कपूरचंद सिगला, दिलबाग नैन, नरेश कुमार, सुभाष सिगला, कुलबीर नैन, मीना सैनी, अनिता गोयल, अर्जुन गोयल, राजेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.