Move to Jagran APP

सिखों का कांग्रेस ने किया पूरा मान-सम्मान : कर्मवीर सैनी

संवाद सूत्र सफीदों कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने सिख समुदाय का सदैव मान-सम्मान किया है। सबसे पहले कांग्रेस ने ही सरदार ज्ञानी जैल सिंह को राष्ट्रपति बनाया था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 10:13 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 10:13 AM (IST)
सिखों का कांग्रेस ने किया पूरा मान-सम्मान : कर्मवीर सैनी
सिखों का कांग्रेस ने किया पूरा मान-सम्मान : कर्मवीर सैनी

संवाद सूत्र, सफीदों : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने सिख समुदाय का सदैव मान-सम्मान किया है। सबसे पहले कांग्रेस ने ही सरदार ज्ञानी जैल सिंह को राष्ट्रपति बनाया था। बूटा सिंह को गृहमंत्री, सरदार मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री। हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में बनी, लेकिन भाजपा सरकार ने इसमें रोड़ा अटका दिया। अब यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सैनी रविवार को सफीदों के खरक गादियां गांव में सिख समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

सैनी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही झूठे वादे किए हैं। भाजपा ने पिछले दिनों पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के दौरान शहीद हुए सैनिकों पर भी राजनीति की। हमारे जवानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जाकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भाजपा ने इसका राजनीतिकरण किया। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने कभी राजनीति और सेना को एक साथ नहीं देखा। कांग्रेस के शासनकाल के समय पुर्तगाल से गोवा छीनकर उसे भारत में मिलाया था। एक बार हमारे सैनिक पाकिस्तान के लाहौर तक पहुंच गए थे। इंदिरा गांधी के शासनकाल में पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए, जिसमें एक बांग्लादेश बना। इस दौरान भारत के वीर सैनिकों ने एक लाख पाकिस्तान सैनिकों और कमांडरों को बंदी बना लिया था लेकिन कांग्रेस ने कभी भी इसका राजनीतिक लाभ नहीं लिया। केवल कांग्रेस ही सभी वर्गों का समान विकास करवा सकती है। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश कश्यप, खरक गादिया के सरपंच सरदार प्रगट सिंह, सरदार मुखितयार सिंह, सरदार हरविदर सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह, सरदार शीशा सिंह, कुलबीर सिंह, डॉ. जयभगवान एडवोकेट, रामफल सैनी नंबरदार, अजीत सैनी पूर्व सरपंच बनिया खेड़ा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.