कांग्रेस ने सभी जातियों को समान रूप से दिया था अरक्षण : कर्मवीर सैनी
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी रविवार को कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कालवा गांव में पहुंचे। यहां लोगों ने सैनी का जोरदार स्वागत किया। छत्तीस बिरादरी के लोगों ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया।
संवाद सूत्र, पिल्लूखेड़ा: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी रविवार को कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कालवा गांव में पहुंचे। यहां लोगों ने सैनी का जोरदार स्वागत किया। छत्तीस बिरादरी के लोगों ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से रविदास समाज, सैन समाज, कश्यप समाज, प्रजापत समाज व सैनी समाज के लोगों ने कहा कि कांग्रेस में सभी बिरादरी के लोगों के हित सुरक्षित हैं। सैनी ने कहा कि प्रदेश में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय सभी समाज के लोगों को उनकी संख्या के हिसाब से आरक्षण दिया गया था लेकिन भाजपा सरकार के बनते ही आरक्षण को सभी समीकरण बिगाड़ दिए गए।