जींद में दो कारों की भिड़ंत, तीन साल की मासूम की मौत और चार घायल
जींद-कैथल मार्ग पर नगूरां गांव के पास दो कारों की टक्कर में तीन वर्षीय वेनिका की मौत हो गई। इस ...और पढ़ें

दो कारों की भिड़ंत, तीन साल की बच्ची की मौत, चार घायल।
HighLights
जींद-कैथल मार्ग पर नगूरां गांव के पास दो कारों की टक्कर।
हादसे में तीन वर्षीय वेनिका की दुखद मौत, चार लोग घायल।
तीन घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
संवाद सहयोगी, अलेवा। जींद-कैथल मार्ग पर गांव नगूरां के पास सोमवार सुबह करीब नौ बजे दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में बुढ़ा बाबा बस्ती जींद निवासी तीन वर्षीय वेनिका की मौत हो गई।
वेनिका की बहन और चाचा सहित चार लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने घायल राहुल के बयान पर दूसरे कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहुल ने बताया कि वह अपनी 50 वर्षीय मां सरोज, 22 वर्षीय बहन नीतू, मामा के लड़के बीरू की बेटी वेनिका और जीजा अनूप के साथ किसी कार्य से गांव डाहौला गए थे।
सोमवार सुबह सभी लोग कार में सवार होकर जींद लौट रहे थे। गांव चांदपुर से निकलकर नगूरां में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी।
घटना के बाद राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने वेनिका को मृत घोषित कर दिया। अनूप कार चला रहा था, जबकि दूसरी गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
