शहर में सफाई का बुरा हाल, प्रशासन कब करेगा ख्याल
संवाद सूत्र, नरवाना : नगरपरिषद के क्षेत्र में सफाई का बुरा हाल है। शहर की मुख्य सड़क नेहरू पार्क के पास की जगह भी इससे अछूती नहीं है। इस जगह पर रखे डस्टबिन कूड़े से अटे पड़े रहते हैं।
संवाद सूत्र, नरवाना : नगरपरिषद के क्षेत्र में सफाई का बुरा हाल है। शहर की मुख्य सड़क नेहरू पार्क के पास की जगह भी इससे अछूती नहीं है। इस जगह पर रखे डस्टबिन कूड़े से अटे पड़े रहते हैं। डस्टबिन के बाहर भी कूड़ा-करकट फैला रहता है। इसमें सूअर तथा बेसहारा पशु मुंह मारते रहते हैं। कई बार आपस में लड़ते भी हैं। इससे आसपास के दुकानदारों तथा राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुबह-शाम पार्क में आने वाली महिलाओं व बच्चों को तो अपनी जान-जोखिम में डालकर यहां से गुजरना पड़ता है। लोगों की मांग है कि पार्क के पास रखे डस्टबिन को समय-समय पर कूड़े से खाली करवाया जाए और हो सके तो इन्हें दूसरी जगह पर रखवाया जाए।
------------
नेहरू पार्क के आसपास सफाई के न होने की बात आज ही उनके संज्ञान में आई है। वाहन खराब होने के कारण यहां सफाई नहीं हो पा रही थी। शनिवार को वहां से कूड़ा उठवा दिया जाएगा।
छवि बंसल, चेयरपर्सन, नगर परिषद, नरवाना