सेव संस्था ने देवीलाल चौक पर चलाया सफाई और जागरूकता अभियान
सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट (सेव) ने शनिवार को जींद के भिवानी रोड भगत सिंह मार्केट गोशाला मार्केट एरिया में स्वछता जागरूकता और सफाई अभियान चलाया।
जागरण संवाददाता, जींद : सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट (सेव) ने शनिवार को जींद के भिवानी रोड भगत सिंह मार्केट, गोशाला मार्केट एरिया में स्वच्छता जागरूकता और सफाई अभियान चलाया। यह अभियान संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया। सेव संस्था का यह 231 वां अभियान था। संस्था के सदस्यों ने लोगों को समझाया कि स्वच्छता रखना हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। यह गंदगी जो है यह एक जहर का काम हमारे शरीर के लिए करती है और हमारे शहर पर गंदगी एक कलंक भी है। इसको हम सब मिलकर खत्म कर सकते हैं। सभी ने अपना हर प्रकार का कूड़ा डस्टबिन में डाल कर अपना सहयोग स्वच्छता की मुहिम में अपने शहर और देश के लिए देना चाहिए। इस मौके पर ओमप्रकाश, हरफूल सैनी, अजमेर चौहान, सुजान पूनिया, धर्मवीर दलाल, बलजीत रेढू, सुभाष सैनीं नंबरदार, राजेंद्र फौजी, अशोक, बंटी सिंह, रमेश ग्रेवाल मौजूद थे।