बच्चों ने राम चित्र व रावण के पुतले बनाकर किया अच्छाई-बुराई के प्रति जागरूक
अग्रवाल जन जागरण मंच ने विजयदशमी पर नन्हे बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।
फोटो : 15
संवाद सूत्र, नरवाना : अग्रवाल जन जागरण मंच ने विजयदशमी पर नन्हे बच्चों द्वारा श्रीराम और रावण जैसे महापुरुषों को लेकर दिखाएगी प्रतिभा का सम्मान किया गया। प्रधान रोहताश सिगला ने कहा कि श्रीराम और रावण दोनों विद्वान महापुरुष थे। उन्होंने कहा कि रावण ने अभिमान में चूर होकर बुराई का रास्ता अपना लिया था, जिसके कारण उन्हें श्रीराम के हाथों सद्गति प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि नन्हे बच्चों द्वारा राम चित्र व रावण का पुतला बनाकर बताया गया कि आज के बच्चे अच्छाई और बुराई के बारे में जागरूक है। कैलाश सिगला ने बच्चों को श्रीराम की नीतियों को अपने जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कृष्ण गर्ग, दीपक सिगला, राजेंदर गुप्ता, पवन मित्तल, प्रदीप सिगला, अशोक गर्ग, सतीश गर्ग, हरीश गर्ग, नरेश बंसल ने विजयदशमी की शुभकामनाएं दी।