मोतीलाल स्कूल में प्लाइंग कलर्स में थिरके बच्चे
मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल में प्लाइंग कलर्स-2019 कार्यक्रम के समापन समारोह में दस स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 06:20 AM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:20 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल में प्लाइंग कलर्स-2019 कार्यक्रम के समापन समारोह में दस स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य रविदर कुमार ने दीप प्रज्वलित करके की। मंच संचालन निशा सिगला ने किया। समारोह में फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य और समूह नृत्य में बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका कमलजीत, सीमा और मीना ने निभाई। स्कूल निदेशक विपिन राणा और स्कूल प्रशासक वीपी शर्मा ने प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया। स्कूल के अध्यापक अंजलि, उषा मिढ़ा, ममता, वंदना, प्रिस व पूजा ने बच्चों की तैयारियां करवाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें