Move to Jagran APP

दो दशक बाद जींद में मुख्यमंत्री फहराएंगे तिरंगा

मुख्यमंत्री मनोहरलाल के जींद में तिरंगा फहराने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शहर की सफाई व सौंदर्य पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। शहर की लाइफलाइन गोहाना रोड पर डिवाइडर के दोनों तरफ जमी रेत की परत हटानी शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 08:57 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 08:57 AM (IST)
दो दशक बाद जींद में मुख्यमंत्री फहराएंगे तिरंगा
दो दशक बाद जींद में मुख्यमंत्री फहराएंगे तिरंगा

जागरण संवाददाता, जींद : गणतंत्र दिवस समारोह के लिए प्रदेश सरकार ने तिरंगा फहराने का शेड्यूल तय कर दिया है। जींद में मुख्यमंत्री मनोहरलाल तिरंगा फहराएंगे। दो दशक बाद यह पहला मौका होगा, जब जींद में मुख्यमंत्री परेड की सलामी लेंगे और तिरंगा को सेल्यूट करेंगे। इससे पहले वर्ष 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भजनलाल ने जींद में तिरंगा फहराया था। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के जींद में तिरंगा फहराने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शहर की सफाई व सौंदर्य पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। शहर की लाइफलाइन गोहाना रोड पर डिवाइडर के दोनों तरफ जमी रेत की परत हटानी शुरू हो गई है। डिवाइडर को सफेदी भी की जा रही है। मुख्य मार्गो पर लगे होर्डिंग व बैनर को हटाया जा रहा है। सभी सरकारी दफ्तरों में भी विभागाध्यक्षों को सभी काम व्यवस्थित तरीके से करने के लिए अलर्ट कर दिया गया है। मरीजों को फल बांटने के लिए मुख्यमंत्री नागरिक अस्पताल पहुंच जाएं, इसको लेकर अस्पताल में सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुधारना शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.