चौटाला परिवार ने 16 साल बाद कंडेला कांड के लिए माफी मांगी, अभय चौटाला ने मानी गलती
चौटाला परिवार ने जींद उपचुनाव के मौके पर 16 साल में कंडेला गोलीेकांड के लिए माफी मांगी है। इनेलो नेता अभय चौटाला ने कंडेला के लोगों से माफी मांगी आैर कहा कि हमसे गलती हो गई।
जींद, जेएनएन। चौटाला परिवार ने जींद उपचुनाव के दौरान 16 साल बाद आेमप्रकाश चौटाला के शासनाकाल में हुए कंडेला फायरिंग कांड के लिए माफी मांगी है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने लोगों से कंडेला कांड के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा, हमसे गलती हो गई। इंसान से गलती हो जाती है। इसके लिए वह अपनी और पार्टी की तरफ से मांगी मांगते हैं। उम्मीद है कि ग्रामीण उन्हें माफ करके पार्टी प्रत्याशी उमेद ङ्क्षसह रेढू को जिताएंगे।
बता दें कि वर्ष 2002 में चौटाला सरकार के समय किसान आंदोलन में कंडेला में गोलियां बरसाई गई थीं। इसमें कई लोग मारे गए थे। तभी से यह बड़ा मुद्दा बना हुआ है। कंडेला खाप का सबसे बड़ा गांव कंडेला ही है। सभी राजनीतिक दलों ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत इसी गांव से की है। इनेलो प्रत्याशी उमेद सिंह रेढ़ू भी कंडेला खाप से हैं। अभय की माफी को खाप में बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे अभय चौटाला ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कंडेला कांड के लिए इनेलो को ज्यादा बदनाम किया जाता रहा है, जबकि दूसरी पार्टियों के शासन में इससे भी बड़े कांड हुए हैं। चौटाला ने कहा कि कांग्रेस राज में मय्यड़ व मिर्चपुर कांड हुआ। कांग्रेसियों को इन दोनों कांडों की याद नहीं आती, जबकि कंडेला की बात करते हैं।
उन्होंने कहा कि इसी तरह भाजपा ने जाट आरक्षण में पूरे हरियाणा को जला दिया। सिरसा डेरा प्रकरण में पंचकूला कांड में कई लोगों की मौत हुई और माल की भी हानि हुई, लेकिन अब भाजपाई इन दोनों कांडों को भूल गए हैं। अभय ने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर कंडेला गांव को विशेष दर्जा दिलाने का काम करेंगे। इस गांव के विकास पर विशेष फोकस किया जाएगा।
वहीं, जींद पहुंचे उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि अभय किस-किस कांड के लिए माफी मांगेंगे। उन्होंने कंडेला के अलावा महम कांड व विधानसभा में जूता प्रकरण किया। इनके झांसे में अब जनता नहीं आनेवाली है और वह इन लोगों की असलियत को समझ चुकी है।