बेस्ट फूड फर्म के तीन पदाधिकारियों के खिलाफ अवमानना का मामला दर्ज, एक गिरफ्तार
अदालत आदेशों की अवमानना करने पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने इंद्री करनाल बेस्ट फूड फर्म के तीन पदाधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जेएमआइसी नरवाना द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि बेस्ट फूड इंद्री करनाल के एमडी दिनेश गुप्ता निदेशक अजित सिंह महेंद्रपाल के खिलाफ अदालत में आधा दर्जन मामले विचाराधीन है।
संवाद सूत्र, नरवाना : अदालत आदेशों की अवमानना करने पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने इंद्री करनाल बेस्ट फूड फर्म के तीन पदाधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जेएमआइसी नरवाना द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि बेस्ट फूड इंद्री करनाल के एमडी दिनेश गुप्ता, निदेशक अजित सिंह, महेंद्रपाल के खिलाफ अदालत में आधा दर्जन मामले विचाराधीन है। आदेशों के बाद भी आरोपित अदालत में पेश नहीं हुए। जिस पर अदालत ने तीनों आरोपितों को भगौड़ा घोषित कर दिया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने जेएमआइसी की शिकायत पर तीनों के खिलाफ अदालत आदेशों की अवमानना के मामले दर्ज किए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेस्ट फूड के एमडी दिनेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।