पति और देवर पर जहर देने का आरोप, मामला दर्ज
शर्मानगर में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला ने जहर खा लिया। महिला ने अपने ससुराल वालों पर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जासं, जींद : शर्मानगर में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला ने जहर खा लिया। महिला ने अपने ससुराल वालों पर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शर्मानगर निवासी सुरेंद्र की पत्नी संगीता ने पुलिस को बताया कि 25 मई को उसके पति सुरेंद्र और देवर बिजेंद्र ने उसके साथ मारपीट की और जबरन जहर दे दिया। उससे उसकी तबीयत खराब हो गई। जिस पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। संगीता ने आरोप लगाया कि उसके पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं, जिस पर उसने विरोध किया था। उससे उसके सुरेंद्र तथा बिजेंद्र ने उससे मारपीट की और जहर दे दिया। शहर पुलिस ने संगीता की शिकायत पर सुरेंद्र तथा बिजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।