नरवाना नगरपरिषद कार्यालय में घुसी भैंस
कस्बे की सरकार कही जाने वाली नगर परिषद अपने कार्यालय को नहीं संभाल पा रही है। बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे दफ्तर में अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी के बावजूद पांच-छह भैंस घुस गई।
संवाद सहयोगी, नरवाना : कस्बे की सरकार कही जाने वाली नगर परिषद अपने कार्यालय को नहीं संभाल पा रही है। बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे दफ्तर में अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी के बावजूद पांच-छह भैंस घुस गई। यह भैंस नगरपरिषद चेयरमैन के कार्यालय के सामने तक जा पहुंची। कई देर तक भैंस आफिस में ही खड़ी रही। इन भैंसों के गोबर करने से दफ्तर में गंदगी फैल गई। यहां काम कराने आए कई लोगों ने बताया कि अक्सर यहां भैंस घुस जाती हैं। शहरवासियों का कहना है कि दोपहर बाद दो बजे नगरपरिषद कार्यालय के कर्मचारी गायब हो जाते हैं। इसके बाद यहां कोई संभालने वाला नहीं होता है। इस बारे में एसडीएम डॉ. किरण ¨सह से बात की तो उन्होंने कहा कि नगरपरिषद कार्यालय में ईओ व एमई के अलावा अन्य कर्मचारी भी होते हैं। सुबह के समय कर्मचारियों के होते हुए भैंसे घुस जाती हैं, इस बारे में अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।