विकास कार्यों में सुस्त रफ्तार नहीं होगी सहन : बृजेंद्र सिंह
भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जिन करोड़ों रुपयों की परियोजनाओं का शिलान्यास सीएम मनोहर लाल ने ने विस चुनाव से पहले किया था उन पर अधिकारी तेजी से कार्य करें।
संवाद सूत्र, उचाना : भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जिन करोड़ों रुपयों की परियोजनाओं का शिलान्यास सीएम मनोहर लाल ने ने विस चुनाव से पहले किया था, उन पर अधिकारी तेजी से कार्य करें। इनमें कई परियोजनाएं ऐसी थी, जो क्षेत्र के विकास के लिए सबसे जरूरी है। ग्रामीण गांव साझा काम करवाने में आगे आएं। गांव की कोई भी साझी मांग हो, उसका एस्टीमेट सरपंच तैयार करवाए, ताकि उसको मंजूर करवा कर काम करवाया जा सके। वे काकड़ोदा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। यहां पर ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुन उनका मौके पर समाधान किया। सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भाजपा सरकार हर वर्ग के लोगों को अपने साथ लेकर चलती है। किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला, युवा हितों के लिए निरंतर योजनाएं बनाई जा रही है। इस मौके पर संजीव डूमरखां, अनूप श्योकंद, जोगिद्र काकड़ोद, विनोद श्योकंद मौजूद रहे।