Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ता 75 प्लस मिशन के लिए प्रतिबद्ध: परमेंद्र

जुलाना से निवर्तमान विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने गांव पौली व किलाजफरगढ़ का दौरा किया। दोनों गांवों से दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अन्य दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रोहतक में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में रवाना होने से पहले सुबह दोनों गांवों की बूथ इकाइयों पर सदस्यता अभियान चलाते हुए परमेन्द्र सिंह ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण भी किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 07:13 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 07:13 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता 75 प्लस मिशन के लिए प्रतिबद्ध: परमेंद्र
भाजपा कार्यकर्ता 75 प्लस मिशन के लिए प्रतिबद्ध: परमेंद्र

जागरण संवाददाता, जींद: जुलाना से निवर्तमान विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने गांव पौली व किलाजफरगढ़ का दौरा किया। दोनों गांवों से दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अन्य दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रोहतक में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में रवाना होने से पहले सुबह दोनों गांवों की बूथ इकाइयों पर सदस्यता अभियान चलाते हुए परमेन्द्र सिंह ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण भी किया।

loksabha election banner

परमेंद्र सिंह ने कहा कि मनोहर शासन में नौकरियों में पारदर्शिता आई है। ऑनलाइन योजनाओं से व्यवस्था के अंतिम छोर पर बैठे आम आदमी को भी लाभ पहुंच रहा है। परमेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत के बाद अब विधानसभा चुनाव में 75 प्लस का टारगेट भी कम सिद्ध होगा। भाजपा कार्यकर्ता इस मिशन के लिए प्रतिबद्ध होकर मैदान में उतर चुके हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.