Move to Jagran APP

नरवाना विधानसभा के 56 गांवों में भाजपा, चार में कांग्रेस व एक में जजपा जीती

सिरसा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा नरवाना में भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने बड़ी जीत दर्ज कर इनेलो के किले को धराशायी कर दिया। इनेलो केवल एक गांव में जीत दर्ज करवा सकी तो कांग्रेस को 3 गांवों में जीत मिली।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 06:31 AM (IST)
नरवाना विधानसभा के 56 गांवों में भाजपा, चार में कांग्रेस व एक में जजपा जीती
नरवाना विधानसभा के 56 गांवों में भाजपा, चार में कांग्रेस व एक में जजपा जीती

महा सिंह श्योराण, नरवाना

loksabha election banner

सिरसा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा नरवाना में भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने बड़ी जीत दर्ज कर इनेलो के किले को धराशायी कर दिया। इनेलो केवल एक गांव में जीत दर्ज करवा सकी, तो कांग्रेस को 3 गांवों में जीत मिली। जननायक जनता पार्टी केवल एक ही गांव में जीती, तो 13 गांवों में भाजपा के बाद दूसरे स्थान पर रही। भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल को नरवाना विधानसभा से 81081 वोट हासिल हुए, तो कांग्रेस के डॉ. अशोक तंवर को 30775 वोट मिले। जजपा को 1949 वोट, तो इनेलो को केवल 7099 वोटों से संतोष करना पड़ा।

लोकसभा चुनाव में नरवाना विधानसभा की जनता ने भाजपा को भरपूर साथ दिया। कई गांवों में भाजपा को बिना मांगे ही वोट मिले। सुनीता दुग्गल की जीत में सबसे अहम फैक्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहा। विधायक पिरथी नंबरदार भी अपने पैतृक गांव कालवन में जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्मल सिंह मल्हड़ी को जीत नहीं दिला सके। कालवन गांव में भाजपा को 2800 वोट मिले, तो कांग्रेस को 754, जजपा को 397, इनेलो को 213 वोट मिले। इस प्रकार भाजपा ने कांग्रेस को 2046 वोटों से हरा दिया। कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी विद्यारानी के गांव दनौदा कलां में भाजपा बड़े अंतर से जीती, जहां भाजपा को 3546 वोट मिले, तो कांग्रेस को 735 वोट मिले। इस प्रकार भाजपा 2811 वोटों से विजयी रही। टिकट की दौड़ में शामिल कांग्रेस नेत्री प्रभा माथुर के गांव भीखेवाला में भी भाजपा ने बाजी मारी, जहां भाजपा को 735 वोट मिले, तो कांग्रेस को 537 वोट हासिल हुए। कांग्रेस नेता सतबीर दबलैन के पैतृक गांव दबलैन में भाजपा को 1175 वोट, तो कांग्रेस को 557 वोट हासिल हुए। यहां भाजपा 618 वोट से जीत गई। महिला आयोग की सदस्या सुमन बेदी के पैतृक गांव कलौदा खुर्द में भाजपा ने 312 वोटों से जीत हासिल की। -कांग्रेस ने 4 गांवों में दर्ज की जीत

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर को 61 गांवों में से केवल 4 गांवों में ही जीत नसीब हुई। कांग्रेस को नेपेवाला गांव में 60 वोटों से, गुरूसर में 26, जुलहेड़ा में 26, गढ़ी में सबसे ज्यादा जीत 209 वोटों से जीत मिली। जननायक जनता पार्टी ने इकलौते गांव फरैण खुर्द गांव में 10 वोटों से जीत दर्ज की। --शहर नरवाना में भाजपा 12445 वोटों से जीती

नरवाना शहर की जनता ने अबकी बार दिल खोलकर भाजपा को वोट दिये। जिससे भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने भारी मतों जीत दर्ज की। भाजपा को शहर के 118 से 155 बूथ नंबर तक 18433 वोट मिले, तो कांग्रेस को 5488 वोट, जेजेपी को 1972, तो इनैलो को केवल 566 वोट मिले। बूथ नंबर 152 में इनेलो का खाता भी नहीं खुला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.