Move to Jagran APP

अमित शाह ने कहा- हम जनता को देंगे अपना हिसाब, कांग्रेस को नहीं

अमित शाह ने युवा हुंकार रैली में केंद्र सरकार की आयुष्‍मान योजना को मोदी केयर का नाम दिया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा जनता को अपना हिसाब देगी, कांग्रेस को नहीं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 15 Feb 2018 11:51 AM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 08:58 AM (IST)
अमित शाह ने कहा- हम जनता को देंगे अपना हिसाब, कांग्रेस को नहीं
अमित शाह ने कहा- हम जनता को देंगे अपना हिसाब, कांग्रेस को नहीं

जेएनएन, जींद। भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह की जींद रैली शुरू हो गई है। इस रैली को युवा हुंकार रैली का नाम दिया गया है/ अमित शाह ने कहा कि भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा सरकार ने अभी विकास की नींव रखी है, इमारत बनाना बाकी है। हम विकास की ऊंची और शानदार इमारत बनाएंगे। उन्‍होंने आयुष्‍मान याेजना को नमोकेयर नाम दिया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्‍य सरकार गरीबों और किसानों की सरकार हैं। भाजपा सरकारों ने भ्रष्‍टाचार समाप्‍त किया है। अपने काम का हिसाब कांग्रेस काे नहीं जनता को देेंगे।

loksabha election banner

कहा, अभी नींव रखी है, बनाएंगे विकास की ऊंची अौर शानदार इमारत

इससे पहले अमित शाह हजारों बाइकों के काफिले के साथ रैली स्‍थल पर पहुंचे। अमित शाह पहले हेलीकाॅप्‍टर से सभा स्‍थल से दूर बनाए गए हैलीपैड पर पहुंचे। वहां उनका स्‍वागत मुख्‍समंत्री मनोहरलाल, प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष सुभाष बराला ने किया। हैलीपैड से वह हजारों बाइकों काफिले के संग सभा स्‍थल की ओर रवाना हुए। अमित शाह भी बाइ‍क पर सवार हुए। इस बाइक को सुभाष बराला चला रहे थे। बाइक रैली में मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल और कई वरिष्‍ठ नेता भी थे। 

रैली में अमित शाह को गदा भेंट की गई।

हरियाणा वीरों, किसानों और किसानों की भूमि

अमित शाह ने मनोहर लाल को यशस्‍वी सीएम बताया। अमित शाह ने कहा कि हरियाणा वीरों, युवाओं और किसानों की भूमि है। हरियाणा के वीर जवानों ने देश के हर माेर्चे पर पराक्रम दिखाया। हरियाणा की भूमि ने देश के भंडार अन्‍न से भर दिए। खेलों में सबसे ज्‍यादा मेडल लाने वाला हरियाणा। हर खेल में हरियाणा का नाम सबसे ऊपर है। हरियाणा के पहलवानों ने कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक परचम लहराया। खेल से पदक लेने में, चाहे राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय, सबसे पहले हरियाणा का नाम अाता है।

हैलीपेड से रैली स्‍थल की ओर बाइक पर सवार हाेकर जाते अमित शाह और सीएम मनोहरलाल।

उन्‍होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार ने बहुत काम किया। पहली बार गांव और गरीब और किसान को लग रहा है कि यह सरकार मेरी है। हरियाणा के लोगों ने देश के लिए प्राणों का योगदान है। हरियाणा देश के लिए जान देने में सबसे आगे।

पहले होते थे भ्रष्‍टाचार पर भ्रष्‍टाचार, हमने इसे रोका

अमित शाह ने भाजपा के मिशन 2019 की चर्चा करते हुए इसके लिए कार्यकताअों को तैयार होने को कहा। उन्‍होंने कहा, ' हरियाणा की जनता को कहने आया हूं कि जिस तरह 2014  में नरेंद्र मोदी और फिर मनोहर लाल को अपना समर्थन दिया उसे 2019 में भी दें। भाजपा की सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले–घपलों पर रोक लगाई। हरियाणा में तो पहले भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार होते थे। भाजपा सरकार ने इसे रोक दिया। अब चार साल बाद भी  विरोधी हमारे ऊपर आरोप लगाने की स्थिति में नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि पहली बार गरीबों और किसानों को लग रहा है कि यह सरकार उनकी है। लागत से डेढ़ गुणा मूल्य देने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। किसी सरकार में यह हिम्मत नहीं थी। बहुत संतोष और गौरव है कि हमारे प्रधानमंत्री ने यह काम को पूरा कर दिया है।

उन्‍होंने कहा कि मोदी जी ने फौजियों की रैली से 2014 में रेवाड़ी से अभियान की शुरुआत की थी। चार पीढ़ियों से वन रैंक वन पेंशन का मामला चल रहा था। हमारी मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन शुरू कर फौजियों की मांग पूरी की। नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने पहले ही साल में वन रैंक वन पेंशन का वादा पूरा किया।

युवा हुंकार रैली में मौजूद लोग।

नमो केयर

अमित शाह ने आयुष्‍मान याेजना को नमोकेयर नाम दिया। उन्‍होंने कहा कि भाई नरेंद्र मोदी नमो केयर लेकर आए हैं।  केंद्र सरकार आयुष्‍मान भारत योजना लेकर आई है। नरेंद्र मोदी सरकार ने फैसला किया है कि 50 करोड़ लोगों को पांच लाख तक का बीमा सरकारी खर्च से होगा। किसी को कोई पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं। एक साल में पांच लाख रुपये तक का इलाज सरकार के खर्च से होगा। चाहे सरकारी अस्पताल में जाओ या निजी अस्पताल में।

कांग्रेस को नहीं देंगे हिसाब, जनता को देने आए हैं

उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदाज में रैली में मौजूद लोगों पूछा, कांग्रेस वाले हिसाब मांगें तो हमें देना चाहिए कि नहीं। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा की जनता को हिसाब देने आया हूं। हुड्डा जी आप भी सुन लो। शाह ने कहा कि जब हरियाणा और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी तो क्‍या हुआ सबको पता है। 13वें वित्त आयोग ने हरियाणा को14 हजार करोड़ रुपये दिए और मोदी सरकार ने 42 हजार करोड़ रुपये दिए। कुल 34 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त किए गए। इसके अतिरक्त अन्य मदों में भी बड़ी राशि दी। यह विभिन्न योजनाओं में 19 हजार करोड़ है।

उन्‍होंने कहा कि जो पैसा भ्रष्‍टाचार में चला जाता था, आज हरियाणा के विकास में लग रहा है। मनोहर लाल ने भ्रष्‍टाचारविहीन सरकार दी। इस प्रदेश के पूर्व सीएम भ्रष्‍टाचार के मामले में जेलों में बंद हैं। मनोहर लाल सरकार सबका विकास कर रही है। उन्‍होंने कहा, कांग्रेस के शासन में उसके कर्ताधर्ता अपने चट्टों-बट्टों को ही फायदा देते थे, लेकिन हम प्रदेश के लिए काम कर रहे हैं।

रैली में लोगों का अभिवादन स्‍वीकार करते अमित शाह और अन्‍य नेता।

सीएम मनोहरलाल की तारीफों के पुल बांधे

अमित शाह ने मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि मनोहर लाल ईमानदार सरकार देने में कामयाब रहे। आज सीएम या सरकार पर एक भी आरोप नहीं है। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा ने जातिवाद के आरोप काफी झेले हैं। मनोहर लाल सरकार की कोई जाति नहीं है। सबका साथ सबका विकास ही उसका एकमात्र लक्ष्‍य है। उन्‍होंने कहा कि मनोहरलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का साकार करते हुए कैरोसिन मुक्त हरियाणा बनाया है।

नई पहल करना और नया नियम बनाने के कलेजा होना चाहिए

उन्‍हाेंने कहा कि शिक्षित पंचायतों के लिए कदम उठाया गया। पंचायत चुनाव में शैक्षणिक योग्‍यता लागू कर शिक्षित पंचायत सुनिश्चित की गई। नई पहल और नएनियम बनाने के लिए कलेजा होना चाहिए। यह कलेजा मनोहर सरकार ने दिखाया। उन्‍हाेंने कहा कि भाजपा सरकार ने तबादला इंडस्ट्री को बंद कर इसे ऑनलाइन किया और भर्तियों को भी पारदर्शी कर दिया।  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में भी शानदार काम हुआ। नरेंद्र मोदी जी के प्रयास से 950 लिंगानुपात के साथ सबसे अधिक बेटियों वाला राज्य हरियाणा बन गया है। गांवों में 24 घंटे बिजली, सूक्ष्म सिंचाई और अन्य काम इस सरकार ने किए।

2019 में हरियाणा की सभी 10 लोस सीटें जीतनी है

उन्‍होंने कहा कि यह चुनाव को लेकर रैल्‍ाी नहीं, बल्कि संगठन के कार्यकर्ताओं का कुंभ है। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2014 के लाेकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 की 10 सीटें नहीं आई थीं। इस बार इसे पूरा करना है और 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्‍य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होनी चाहिए। जिस भारत का सपना शहीद जवानों, किसानों और गरीबों ने देखा है उसे पूरा करना है।

देश के 19 राज्‍यों में अभी भाजपा की सरकारें, जल्‍द 12 में होंगी

उन्‍होंने कहा कि अभी देश में 19 राज्यों में भाजपा सरकारें हैं। जल्द ही  21 राज्‍यों में भाजपा की सरकारें होंगी।
लोगों ने जिस भारत का स्वप्न देखा है उसे मोदी जी साकार करना चाहते हैं। आने वाले दिनों में भाजपा को मजबूत करने में सभी का योगदान काम आएगा। सभी विजय का संकल्प लें। सबसे अंत में अमित शाह ने सभी कार्यकर्ताओं को विजय संकल्‍प दिलाया। इस अवसर पर अमित शाह ने राज्‍य पार्टी के 17 जिला कार्यायलों का रिमोट से एक साथ शिलान्‍यास भी किया।

रैली को में अमित शाह ने रिमोट से हरियाणा में भाजपा के 17 कार्यालयों का शिलान्‍यास किया।

हजारों बाइकों के काफिले के संग रैली में पहुंचे अमित शाह, अशोक तंवर हिरासत में

मंच पर हरियाणा भाजपा के अध्‍यक्ष सुभाष बराला ने उनका स्‍वागत किया और उनको गदा भेंट की।  हरियाणा के मंत्री, सांसद, संगठन के पदाधिकारी मंच पर मौजूद  हैं। रैली में पहुंचने पर लोगों ने अमित शाह का तालियों से स्‍वागत किया और उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए। रैली में हरियाणा के 17 हजार बूथों से रैली में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे हैं।  मंच पर पहुंचने के बाद अमित शाह और मनोहर लाल ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। मंच पर  संगठन मंत्री रामलाल के साथ मौजूद हैं।

लोगों का अभिवादन स्‍वीकार करते अमित शाह और अन्‍य नेता।

रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपना संबोधन भारत माता के जयकारे के साथ शुरू किया। सीएम ने केंद्र व हरियाणा में भाजपा के सत्‍ता में आने का श्रेय नौजवानों को दिया। मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद साढे तीन साल में देश में परिवर्तन हुआ। हरियाणा में भी भारी परिवर्तन हुआ। हरियाणा में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का श्रेय युवा कार्यकर्ताओं को है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्रवाद को समाप्‍त किया। सरकार ने राज्‍य के हर क्षेत्र का समान विकास किया।

सीएम ने कहा कि ज्यादातर घोषणाओं को पूरा किया। तबादलों में लूटतंत्र को खत्म किया गया। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर अपनी बात पर जनसमूह से हामी भरवाई। किसानों को उनकी जमीनों का अधिग्रहण उनकी सहमति से किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि हमने हरियाणा में बहुत गड़ढे भरे हैं। अभी बहुत चुनौतियां बाकी हैं। राज्‍य में बेरोजगार युवाओं की फौज खडी है। हमने हरियाणा की सडकों का एनएचएआइ के माध्‍यम से विकास किया। अंबाला से नारायणगढ रोड को बीच में छोडा गया था, उसे पूरा कराया।

सीएम ने कहा कि सड़कों का विकास किया। नेशनल हाईवे का सुदृढ़ीकरण किया गया। आगे हर हाईवे पर काम होता दिखेगा। उद्योगपति हरियाणा में आने की लिए रास्ता तलाश रहे हैं। कांग्रेस के शासन में हरियाणा में डुईंग ऑफ बिजनेस में 14वें स्थान पर था। आज पहले नंबर के लिए लड़ाई है।

रैली को सबसे पहले केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट में किसानों का पूरा ख्‍याल रखा, खेती को फायदे का सौदा बनाया गया है। इस रैली से भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा से भ्रष्‍टाचार समाप्‍त होगा। रैली में मंच संचालन पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय भाटिया कर रहे हैं।

बाइक रैली में मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल भी शामिल हुए और बाइक चलाकर सभास्‍थल पर पहुंचे।

रैली में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह आैर उनकी पत्‍नी विधायक प्रेमलता पहुंचे हैं। राज्‍य की मंत्री कविता जैन और कृषि मंत्री आेमप्रकाश जैन भी मंच पर हैं। मंच पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राज्‍य के मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विपुल गोयल, रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, नायब सैनी, राव नरबीर सिंह, रतन लाल कटारिया,  मनीष ग्रोवर, कर्णदेव कंबोज, सुधा यादव, प्रो. गणेशी लाल, डा. बनवारी  लाल , सांसद धर्मवीर, कंवरपाल मौजूद हैं।

उधर, रैली के विरोध प्रदर्शन करने सभास्‍थल की आेर जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अशोक तंवर को पुलिस ने समर्थकों सहित हिरासत में ले लिया है। वह अमित शाह को काले झंंडे दिखाने जा रहे थे। रैली के विरोध में इनेलाे कार्यकर्ताओं ने भी काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया है।

रैली में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह अपनी विधायक पत्‍नी प्रेमलता के साथ पहुंचे। प्रदेश अध्य्क्ष सुभाष बराला भी रैली के मंच पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राज्‍य के शिक्षामंत्री राममबिलास शर्मा, राज्‍य के मंत्री राव नरबीर सिंह और करनाल के सांसद अश्वनी चोपड़ा भी मंच पर पहुंचे। सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल भी पहुंचे।  राज्‍य की मंत्री मंत्री कविता जैन भी मंच पर पहुंची हैं। रैली में मंत्री कर्णदेव कंबोज और कालका की विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद हैं।

रैली में महम के देवेंद्र फरमाना कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए।

यह भी पढ़ें: अमित शाह हरियाणा की धरती से बजाएंगे भाजपा की चुनावी रणभेरी

जाटलैंड जींद अमित शाह की रैली के लिए सुंदर ढ़ंग से सजा-संवरा हुआ था। पूरा शहर भाजपामय नजर आ रहा था। रैली स्थल का माहौल पूरी तरह से केसरिया था। सुरक्षा का मोर्चा अर्धसैनिक बलों के जवानों ने संभाले रखा।

जींद में बाइक रैली में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता।

जींद रैली को बेहद महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। अमित शाह इस रैली में मिशन 2019 का बिगुल फूकेंगे। पिछले संसदीय चुनाव में हरियाणा से चुनावी बिगुल फूंक केंद्र के साथ कई राज्यों में सत्तारूढ़ हुई भाजपा मिशन-2019 का आगाज भी हरियाणा से करने जा रही है। सन् 2013 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जब भाजपा ने इस पद के लिए  उम्मीदवार बनाया था, तब उन्होंने हरियाणा के अहीरवाल के रेवाड़ी से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी।

रैली में यह भी स्‍पष्‍ट हो गया कि भाजपा किन मुद्दों पर अगला चुनाव लड़ेगी और हरियाणा में उसका क्या एजेंडा होगा। शाह राष्ट्रीय स्तर पर बनाई गई चुनावी रणनीति के संकेत तो जींद में दी ही, साथ ही चुनाव वाले राज्यों के लिए भी खास इशारा किया। आयुष्‍मान स्‍कीम और किसानों व युवाआकें मुद्दे हरियाणा में दस लोकसभा सीटें हैैं, जिनमें से सात पर भाजपा, दो पर इनेलो और एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। शाह की रणनीति अपनी सातों सीटों को बचाने के साथ ही कांग्रेस और इनेलो से बाकी तीनों सीटें झटकने की भी होगी।

जींद में अमित शाह की रैली में हिसार से जाते भाजपा कार्यकर्ता।

यह भी पढ़ें: बराला की बाइक बनेगी शाह की सवारी, जींद में चाक-चौबंद सुरक्षा

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भी बुधवार को ही बुलेट चलाने की रिहर्सल कर ली। रैली स्थल का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री हैलीपेड से उतरने के बाद कार में बैठने के बजाय बिना नंबरों की नई बुलेट मोटरसाइकिल चलाकर रैली स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के पीछे प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया बैठे हुए थे। मुख्यमंत्री बाइक को सीधा स्टेज तक लेकर गए और स्टेज के आगे पूरा चक्कर कटवाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काले झंडे के साथ प्रदर्शन

जींद में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

दूसरी ओर, बृहस्‍पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जींद में रैली के विरोध में प्रदर्शन किया और काले झंडे लहराए। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने करना था लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। अशोक तंवर के साथ उनके कई समर्थकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। तंवर को जिला कांग्रेस भवन में पहुंचने से पहले ही लघु सचिवालय के बाहर हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शन कांग्रेस भवन से शु‍रू होना था।

जींद के नगूरां गांव में प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।

उधर, जींद के बाहर नगूरां गांव में इनेलो कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जींद शहर की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्‍हें रोक दिया। राज्‍य के अन्‍य हिस्‍सों में भी इनेलो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। हिसार सहित कई जिलों के इनेलो नेताओं को जींद में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिसार के नारनौंद व अन्‍य जगहों पर रखा गया है। इनेलो विधायक पिरथी सिंह काे भी गिरफ्तार किया गया है।

नहीं चली लंबे रूट की बसें

जींद से लंबे रुट की बसें नहीं चली हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। दूसरी ओर, जींद में बाइक रैली को एनजीटी को क्लीन चिट दे दी है। एनजीटी  ने कहा कि रैली शुरू होने के बाद इस तरह की याचिका का औचित्य नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.