केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार किसानों की घोर विरोधी : मान
जागरण संवाददाता, जींद : भारतीय किसान यूनियन ने गांव शाहपुर में किसान पंचायत का आयोजन किया। इसमें बैं
जागरण संवाददाता, जींद : भारतीय किसान यूनियन ने गांव शाहपुर में किसान पंचायत का आयोजन किया। इसमें बैंकां को कर्जदार किसानों को भूमि की नीलामी के आदेशों का विरोध किया। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छज्जूराम कंडेला ने की। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला व प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने किसान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। किसान पंचायत में उपस्थित किसानों ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए जोरदार नारेबाजी की। किसान नेता रतनमान ने कहा कि केंद्र व राज्य में शासित भाजपा सरकार किसानों की घोर विरोधी सरकार साबित हो रही है। जिसकी वजह से किसान परेशान है। भाजपा सरकार किसानों की फसलों की समुचित खरीद व उचित दाम न देकर किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों पर किसी प्रकार का अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा। मान ने कहा कि जहां किसान अपने हकों के लिए आवाज उठाते है, वहीं भाजपा सरकार किसानों पर मामले दर्ज करवा कर प्रताड़ित करने का काम रही है।इस मौके पर सुरेश दहिया, प्रेमचंद शाहपुर, श्याम ¨सह मान, कुलदीप, महताब कादियान, प्रदीप मिर्चपुर मौजूद रहे।