विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद में बाइक फिसलने से दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत और दूसरा घायल

Published: Sat, 26 Sep 2026 05:52 AM (IST)

जींद में नेशनल हाईवे 152-डी पर जामनी टोल के पास बाइक के आगे कुत्ता आने से हुए हादसे में एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जामनी टोल के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत।

  2. नेशनल हाईवे 152-डी पर कुत्ता आने से हुआ हादसा।

  3. पिल्लूखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है, घायल का उपचार जारी।

जागरण संवाददाता, जींद। गांव जामनी टोल के पास नेशनल हाईवे 152-डी पर बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव कालवा निवासी 35 वर्षीय सतपाल व 30 वर्षीय अंकित वीरवार शाम को जुलाना से अपने गांव की तरफ लौट रहे थे। वह दोनों 152-डी से आ रहे थे।

जब वह जामनी टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक के आगे कुत्ता आ गया। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गई। इसमें अंकित व सतपाल दोनों घायल हो गए। दोनों नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

यहां चिकित्सकों ने सतपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। अंकित की हालत ठीक है। उसका उपचार चल रहा है।