जिला और ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिता में अव्वल रहे खिलाड़ियों को संस्था ने किया सम्मानित
गुरु अमरदास हाई स्कूल पीपलथा में उड़ान हौसलों की फाउंडेशन के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, नरवाना : गुरु अमरदास हाई स्कूल पीपलथा में उड़ान हौसलों की फाउंडेशन के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला व ब्लॉक स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। प्राचार्य करणदीप सिंह ने बताया कि अंडर-11 में नवनीत कौर ने लॉग जंप में रजत पदक, हाई जंप में गोल्ड मेडल, 100 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। जपनूर सिंह ने हाई जंप में गोल्ड प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 में युवराज ने हाई जंप में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अतिरिक्त खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-17 में सिमरनजीत सिह ने डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में रजत पदक पाया। पारस ने लोंग जंप में रजत पदक और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा रेखा धीमान ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह स्कूल कोच के मार्ग दर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। जिससे खिलाड़ी खेलों में विजेता बने। उन्होंने कहा कि शारीरिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी है। इस अवसर पर प्राचार्य करणदीप सिंह, अमृतपाल कौर, लखविद्र सिंह, जानपाल सिंह, रणधीर नैन मौजूद रहा।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप