बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों को किया सम्मानित
हरियाणा राज्य प्राथमिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 13 से 15 सितंबर 201
जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा राज्य प्राथमिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 13 से 15 सितंबर 2018 में आयोजित की थी। इसमें डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जींद जिले का प्रतिनिधित्व किया था। इसमें स्कूल की छात्र कृश, दीक्षांत, रोहित, रमन, नरपेंद्र और छात्रा वर्ग में तन्नू, लक्षिता तथा आरजू ने भाग लिया। इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया था। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अब इन खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बोर्ड द्वारा भेजे गए प्रशसित पत्र देते हुए इन खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक नरेश कुमार और संजीत सिंह को सम्मानित किया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप