आशा वर्कर्स ने मांगों के लिए की बैठक
कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खंड की आशा वर्करों ने मांगों को लेकर गेट मीटिग की। इसकी अध्यक्षता प्रधान सतवंती ने की।
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 07:20 AM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 07:20 AM (IST)
संवाद सूत्र, जुलाना : कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खंड की आशा वर्करों ने मांगों को लेकर गेट मीटिग की। इसकी अध्यक्षता प्रधान सतवंती ने की। इस मौके पर सतवंती ने कहा कि सरकार को आशा वर्करों की मांगों को प्रमुखता से मानना चाहिए। सरकार आशा वर्करों के साथ अन्याय कर रही है। आशा वर्करों की मेहनत को देखते हुए उनके वेतनमान में जो बढ़ोतरी की गई है उसे तुरंत लागू करना चाहिए। इन्हें कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए। इस मौके पर कर्मचारी नेता ईश्वर ठाकुर, सुभाष पांचाल, रमेश दरोगा सहित दूसरी आशा वर्कर मौजूद रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें