प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन ने मारी बाजी
जागरण संवाददाता, जींद : आरडी पब्लिक स्कूल के प्रागंण में शुक्रवार को अंतरसदन हरियाणा जा
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Nov 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 04 Nov 2017 03:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : आरडी पब्लिक स्कूल के प्रागंण में शुक्रवार को अंतरसदन हरियाणा जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के चारों सदनों ने भाग लिया। इसका शुभारंभ स्कूल निदेशक जयप्रकाश शर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल निदेशक ने कहा कि यदि बच्चे इसी तरह उत्साह और लगन से कार्य करें तो अवश्य ही सफलता मिलती है। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या रूबी पुरी ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें