Move to Jagran APP

दिग्विजय के पक्ष में प्रचार के लिए उतरे केजरीवाल, कांग्रेस-भाजपा पर जमकर बरसे

जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। दिग्विजय के पक्ष में प्रचार के लिए केजरीवाल भी पहुंचे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 26 Jan 2019 05:25 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jan 2019 07:05 PM (IST)
दिग्विजय के पक्ष में प्रचार के लिए उतरे केजरीवाल, कांग्रेस-भाजपा पर जमकर बरसे
दिग्विजय के पक्ष में प्रचार के लिए उतरे केजरीवाल, कांग्रेस-भाजपा पर जमकर बरसे

जेएनएन, जींद। जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष रैली करने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे। इस दौरान वह कांग्रेस व भाजपा दोनों पर जमकर बरसे। कहा कि इन दोनों दलों ने हमेशा जनता से छल ही किया है।

loksabha election banner

व्यापारी सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने कांग्रेस व भाजपा को हराया। अब जींद की जनता भी कांग्रेस व भाजपा को हराकर दिग्विजय को जिताएगी। कहा कि जींद की तरफ पूरा देश देख रहा है। यहां से हरियाणा को नई उम्मीद है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी ने दिग्विजय को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग राजनीति बदल सकते हैं तो हरियाणा के लोग भी बदल सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने अभी तक के अपने कार्यकाल में बेड़ा गर्क ही किया है। दिल्ली में फसल बर्बाद होने पर किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा दिया गया, जबकि मनोहर लाल फसल बर्बादी पर किसानों को कंपनी के पास भेज देते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वह जातिवात के आधार पर वोट न दें।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.