एमआरसीआर स्कूल में वार्षिक खेलों का हुआ आगाज
एमआरसीआर पब्लिक स्कूल जुलाना में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
संवाद सूत्र, जुलाना : एमआरसीआर पब्लिक स्कूल जुलाना में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। शुभारंभ करते हुए प्राचार्या किरण बाला ने बताया कि स्कूल के चारों सदनों के विद्यार्थियों के बीच कबड्डी व खो-खो के रोमांचक मुकाबले हुए। कबड्डी लड़कों में धौलागिरी ने कंचनजंगा को 15 अंकों से हराया। अन्नपूर्णा ने नंदादेवी को 22 अंकों से मात दी। लड़कियों की कबड्डी में कंचनजंगा ने नंदादेवी को 13 अंकों से हराया। धौलागिरी ने अन्नपूर्णा ने 11 अंकों शिकस्त दी। खो-खो लड़कियों में कंचनजंगा ने नंदादेवी को 11 अंकों से हराया। अन्नपूर्णा सदन ने धौलागिरी को पांच अंकों से हराया। लड़कों की खो-खो में धौलागिरी ने अन्नापूर्ण को चार अंकों से तथा कंचनजंगा ने नंदादेवी को 7 अंकों से हराया।