विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद के अंकित बिढान बने PU चंडीगढ़ के अध्यक्ष, पिता शुगर मिल में रहे चुके हैं निदेशक

Published: Mon, 31 Aug 2026 10:57 PM (GMT+05:30)

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पेगां गांव के अंकित बिढान ने छात्र परिषद अध्यक्ष का चुनाव जीता है। वे जींद के निवासी हैं और वर्तमान में पीएचडी स्कालर हैं।

पेगां के अंकित बिढान बने पीयू चंडीगढ़ छात्र परिषद के नए अध्यक्ष।

पेगां के अंकित बिढान बने पीयू चंडीगढ़ छात्र परिषद के नए अध्यक्ष।

HighLights

  1. अंकित बिढान ने पीयू चंडीगढ़ छात्र परिषद अध्यक्ष चुनाव जीता।

  2. वे जींद के पेगां गांव के निवासी और पीएचडी स्कालर हैं।

  3. अंकित ने एलएलबी, एलएलएम की डिग्री हासिल की है।

संवाद सहयोगी, अलेवा। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) चंडीगढ़ में पेगां गांव के अंकित बिढान ने छात्र परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है।

अंकित बिढान के पिता जींद शुगर मिल में निदेशक के पद पर रह चुके हैं। फिलहाल उन्होंने गांव में ही पाइप की फैक्ट्री लगा रखी है। मां गृहिणी हैं।

अंकित बिढान ने 12वीं कक्षा जींद के डीएवी स्कूल से की थी। उसके बड़े भाई सुमित शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर हैं, वहीं बड़ी बहन नीरू शादीशुदा है।

अंकित बिढान एलएलबी, एलएलएम कर चुके हैं और फिलहाल पीएचडी स्कालर हैं। छह साल से पंजाब यूनिवर्सिटी में है।