हज कमेटी के सदस्य बने अकबर खान राणा
संवाद सूत्र, सफीदों : हरियाणा सरकार द्वारा सफीदों में पद देने का सिलसिला लगातार जारी है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 May 2017 05:34 PM (IST)Updated: Wed, 10 May 2017 05:34 PM (IST)
संवाद सूत्र, सफीदों : हरियाणा सरकार द्वारा सफीदों में पद देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी के चलते हलके के गांव छाप्पर निवासी अकबर खान राणा को हरियाणा हज कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। राणा की इस उपलब्धि पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। अकबर खान राणा ने उनकी इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हे जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगे और अपने पद पर रहते हुए समाज की भलाई के कार्य करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें