अजय चौटाला की लैंड क्रूजर का पहिया निकला
जननायक जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. अजय ¨सह चौटाला मंगलवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। नरवाना से जींद आते समय 80 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ रही उनकी लैंड क्रूजर गाड़ी का पहिया निकल गया।
संवाद सूत्र, नरवाना (जींद) : जननायक जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. अजय ¨सह चौटाला मंगलवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। नरवाना से जींद आते समय 80 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ रही उनकी लैंड क्रूजर गाड़ी का पहिया निकल गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के दौरान उनके साथ जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान ¨सह भी मौजूद थे।
मंगलवार सुबह अजय चौटाला सिरसा से नरवाना के लिए रवाना हुए। यहां उन्हें गांव दनौदा व नरवाना में समर्थकों के घर शोक व्यक्त करना था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह नरवाना से जींद के लिए रवाना हुए तो दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव डूमरखां के पेट्रोल पंप के पास अचानक गाड़ी के बाई साइड का पिछला पहिया निकल गया। स्पीड ज्यादा होने के कारण गाड़ी एकदम घूम गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। यही नहीं, अगले दोनों पहिए तो डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी तरफ सड़क पर पहुंच गए। खुशकिस्मती रही कि इस दौरान दूसरी तरफ सड़क पर स्पीड में कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। ड्राइवर ने भी समझदारी दिखाते हुए गाड़ी पर कंट्रोल कर लिया। उनके आगे-पीछे पार्टी के कार्यकर्ताओं की गाड़ी भी चल रही थी। थोड़ी देर में समर्थकों की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इसके बाद अजय चौटाला व निशान ¨सह दूसरी गाड़ी में बैठकर जींद पहुंचे।