Move to Jagran APP

हर कामयाब व्यक्ति के पीछे होता एक औरत का हाथ : मुनि प्रणीत

जैन स्थानक में रविवार को महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रवचन करते हुए मुनि प्रणीत ने कहा कि हर कामयाब पुरूष के पीछे एक महिला का हाथ होता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 05:18 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:13 AM (IST)
हर कामयाब व्यक्ति के पीछे होता एक औरत का हाथ : मुनि प्रणीत
हर कामयाब व्यक्ति के पीछे होता एक औरत का हाथ : मुनि प्रणीत

जागरण संवाददाता, जींद : जैन स्थानक में रविवार को महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रवचन करते हुए मुनि प्रणीत ने कहा कि हर कामयाब पुरूष के पीछे एक महिला का हाथ होता है। आज हम महिला और पुरूष की समानता की चर्चा तो कर रहे हैं। क्या वास्तव में हमारी मानसिकता तैयार है महिला व पुरूष की समानता को लेकर। हमारा समाज पुरूष प्रधान देश है। इसलिए बहुत सारे अधिकार पुरूष के पास हैं। अब परिवर्तन का जमाना है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार पंजाब में हर पांचवीं महिला घरेलू हिसा की शिकार है। ग्रामीण क्षेत्र में महिला के अंदर शिक्षा का अभाव होना, दहेज जैसी कुप्रथा का शिकार होना। इस दहेज की कुप्रथा ने न जाने कितनी महिलाओं पर अत्याचार किया है। प्रवचन भास्कर महाराज ने कहा कि नारी न अबला बने, न बला, व्यक्ति सबला बने। इस अवसर पर प्रधान सुरेश जैन, विनोद जैन, मनोज जैन, ऋषभ जैन, डॉ. सुरेश जैन, विनय जैन, नवीन सिरसा, डॉ. कमल गुप्ता हिसार उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.